Advertisement
12 May 2019

रॉबर्ट वाड्रा ने ट्विटर पर तिरंगे की जगह लगाया पराग्वे का झंडा, आलोचना पर ट्वीट हटाया

TWITTER

लोकसभा चुनाव के छठें चरण के लिए रविवार को सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हुए। इस दौरान दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में राजनीतिक हस्तियां भी वोट डालने पहुंचीं। दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वोट डाले। प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी मतदान किया। मतदान के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने स्याही लगी उंगली के साथ सेल्फी ट्वीट की लेकिन उन्होंने भारत का तिंरगा झंडा लगाने के बजाय पराग्वे के झंडे की इमोजी लगा दी। इसकी वजह से लोगों ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

हटाना पड़ा ट्वीट

रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट किया, ' हमारा अधिकार, हमारी ताकत!  आप सभी को वोट डालने के लिए बाहर निकलना चाहिए। हमें अपने प्रियजनों के लिए अच्छा अच्छा भविष्य तैयार करने के लिए उन सभी की मदद करने की जरूरत है जो हमारे देश को धर्मनिरपेक्ष और सुरक्षित बनाए।' लेकिन इस ट्वीट के साथ पराग्वे के झंडे का चिन्ह लगाने की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। इस दौरान कई लोगों ने रॉबर्ट वाड्रा की आलोचना की। ट्विटर पर घिरने के बाद वाड्रा ने अपना पुराना ट्वीट हटा लिया और नए सिरे से ट्वीट किया।

Advertisement

इससे पहले रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली में प्रियंका गांधी के साथ मतदान किया। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को मतदान करने वाले प्रमुख लोगों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल रहे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Robert Vadra, paraguay, emoji, tricolor, tweet, lok sabha elections
OUTLOOK 12 May, 2019
Advertisement