Advertisement
24 December 2022

साहित्य अकादमी पुरस्कारों की हुई घोषणा, हिंदी भाषा के लिए बद्रीनारायण को मिला सम्मान

साहित्य अकादमी ने वर्ष 2022 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार एवं अनुवाद पुरस्कार की घोषणा कर दी है। साहित्य अकादेमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव ने साहित्य अकादमी पुरस्कार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेईस भारतीय भाषाओं के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार घोषित किए गए हैं।

 

 

Advertisement

इसमें 7 कविता संग्रह,6 उपन्यास, 2 कहानी संग्रह, 2 साहित्यिक समालोचना, 3 नाटक, 1 आत्मकथा निबंध, 1 संक्षिप्त साहित्यिक इतिहास, 1 लेख संग्रह शामिल है। साहित्य अकादमी पुरस्कारों की अनुशंसा 23 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समिति द्वारा की गई, जिसका अनुमोदन साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में आयोजित अकादेमी के कार्यकारी मंडल ने किया।

 

हिंदी भाषा के कवि बद्रीनारायण को उनके कविता संग्रह "तुमड़ी के शब्द" के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बिहार के रहने वाले बद्री नारायण को हिंदी कविता में विशिष्ट योगदान के लिए ‘भारत भूषण पुरस्कार’, ‘शमशेर सम्मान’, ‘स्पंदन सम्मान’ और ‘केदार सम्मान’ से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें फुलब्राइट सीनियर फेलोशिप और यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज से स्मट्स फेलोशिप भी प्राप्त हुई हैं।बद्री नारायण इलाहाबाद के जीबी पन्त सोशल साइंस इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर हैं।उन्होंने ‘दि मेकिंग ऑफ दलित पब्लिक इन नॉर्थ इंडिया : उत्तर प्रदेश, 1950-वर्तमान तक’, ‘फैसिनेटिंग हिन्दुत्व : सैफ्रान पॉलिटिक्स एंड दलित मोबिलाइजेशन’, ‘वुमेन हीरोज़ और दलित एसर्शन इन नॉर्थ इंडिया’ पुस्तकें भी लिखी हैं।

अंग्रेजी भाषा लिए अनुराधा रॉय के उपन्यास ऑल द लाइब्स वी नेवर लिव्ड को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है। इसके अलावा पंजाबी के लिए सुखजीत (मैं अयंघोष नहीं, कहानी-संग्रह) और उर्दू के लिए अनीस अशफ़ाक (ख़्वाब सराब, उपन्यास) पुरस्कृत किए गए हैं। साहित्य अकादमी पुरस्कार 11 मार्च 2023 को नई दिल्ली स्थित कमानी सभागार में वितरित किए जाएंगे।

 

 

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकारों की पूरी सूची इस प्रकार है 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sahitya akademi, sahitya akademi awards announced for year 2022, Hindi literature, literature awards, badrinarayan recieve sahitya akademi award for his poetry collection
OUTLOOK 24 December, 2022
Advertisement