Advertisement
12 March 2024

समाज विकास क्रांति पार्टी ने संसद मार्ग से जंतर-मंतर तक निकाला पैदल मार्च, बसपा सुप्रीमो पर लगाया ये आरोप

दिल्ली। समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद सुरक्षा को लेकर मंगलवार को संसद मार्ग से जंतर मंतर तक पैदल मार्च निकाला। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके बहुत सारे राज जानते हैं और पोल खुलने के भय से उन्होंने एसवीकेपी के राष्ट्रीय महासचिव पर अपने गुंडों से हमला कराया है।

उन्होंने कहा कि उनके ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है और वह अपनी सुरक्षा के लिए पीएमओ तक अपनी आवाज उठाएंगे। बाद में अशोक सिंह जंतर-मंतर पहुंचकर पत्रकारों को संबोधित किया और जल्द से जल्द सुरक्षा की मांग की।

एसवीकेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस के रवैये पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बसपा नेता के साथ वह काफी समय तक काम कर चुके हैं उनके बहुत सारे राज जानते हैं। नई पार्टी बनाने पर अपना नुकसान देखते हुए उनकी तरफ से आए दिन धमकियां मिल रहीं हैं। इसलिए ही उनके साथियों पर हमला कराया गया।  

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में उतरने से रोकने के लिए उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबसे उन्होंने समाज विकास क्रांति पार्टी का गठन किया है, तभी से उनको चुनाव में उतरने से रोकने की साजिश रच रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में हुए हमले के बाद किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें गृह मंत्रालय आकर अपनी आवाज उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जल्द ही सुरक्षा नहीं मिली तो आने वाले समय में वह सड़कों पर उतरेंगे और उनके खिलाफ रची जा रही साजिश को जनता तक पहुंचाएंगे। जल्दी वह इस संबंध में चुनाव आयोग से मिलकर सुरक्षा की मांग करेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 12 March, 2024
Advertisement