Advertisement
23 June 2025

सपा अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती का बहुजन समाज से आह्वान, कहा "बहुजन समाज समाजवादी पार्टी से जुड़े", पीडीए आंदोलन को मिले मजबूती

सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए व बहुजन समाज को माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ने का आह्वान किया।

 

Advertisement

श्री भारती ने उत्तराखंड के बहुजन समाज के लोगों से कहा कि आज अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी देश की तीसरी बड़ी पार्टी बन गई है आज अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में देशभर का पीडीए समाज संगठित होकर बाबा साहब अंबेडकर जी के बनाए हुए संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हो रहा है l

श्री भारती ने आगे कहा कि उत्तराखंड में सपा अंबेडकर वाहिनी पीडीए आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए हरिद्वार में अपने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर यह ऐलान किया कि उत्तराखंड में पीडीए आंदोलन को जोरों शोरों से चलाया जाएगा जिससे बड़े पैमाने पर बहुजन समाज के लोग समाजवादी पार्टी से जुड़े सके I यह जानकारी सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सुदर्शन ने दी l

 

बैठक में प्रमुख रूप से अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू , नरेन्द्र गुज़र, राष्ट्रीय महासचिव विश्वभर सिंह, राष्ट्रीय सचिव चौधरी इज़हार, राष्ट्रीय सचिव कोमल रानी, राष्ट्रीय सचिव मौसम अली, डा. नासिर अहमद, महिपाल चौधरी, सुमन देवी, राधिका देवी, मणि यादव आदि मौजूद रहे ।

TAGS: Samajvadi party, PDA alliance, baba saheb ambedkar vahini president mithai lal bharti
OUTLOOK 23 June, 2025
Advertisement