Advertisement
02 July 2018

लोकपाल के नियुक्ति की समय सीमा तय करे केंद्र सरकार: सुप्रीम कोर्ट

File Photo

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह दस दिन में लोकपाल की नियुक्ति  की समय सीमा तय करने के बारे में जानकारी दे। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी।

जस्टिस रंजन गोगाई और आर बनुमठी की पीठ ने लोकपाल के मुद्दे पर कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस बारे में हलफनामा दाखिल करे और लोकपाल की नियुक्ति के बारे में बताए। संसद में कानून बनने के बावजूद अभी तक लोकपाल की नियुक्ति नहीं हुई है। कोर्ट के बार-बार निर्देश देने के बावजूद लोकपाल गठन टलता रहा है।

इस पर अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कोर्ट केंद्र सरकार की ओर से लोकपाल को लेकर मिले लिखित निर्देशों की जानकारी दी। अटॉनी जनरल ने बताया कि सरकार जल्‍द ही इस मसले पर बैठक आयोजित करेगी।

Advertisement

लोकपाल की नियुक्ति के मामले में अप्रैल में केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोट को बताया था कि चयन समिति में कानूनविद की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। तब सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उम्मीद हैं कि जल्द ही लोकपाल की नियुक्ति होगी।

यूपीए सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान लोकपाल और लोकायुक्त बनाने की मांग उठी थी। अन्ना हजारे के दबाव में संसद में इसे बनाने का कानून बन भी गया, लेकिन साढ़े चार साल बाद भी लोकपाल की नियुक्ति नहीं हो पाई। 

TAGS: SC, centre, lokpal, inform, appointing, time frame
OUTLOOK 02 July, 2018
Advertisement