Advertisement
15 February 2020

पंजाब के संगरूर में दर्दनाक हादसा, स्कूल वैन में आग लगने से जलकर 4 बच्चों की हुई मौत

ANI

शनिवार को पंजाब के संगरूर जिले के लोंगोवाल शहर में निजी स्कूल की वैन में आग लगने से चार और छह साल की उम्र के चार बच्चों की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद वैन चालक फरार हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने आठ बच्चों को निकालने में कामयाबी हासिल की। इस वैन में कुल 12 बच्चे सवार थे।

घर जा रहे थे बच्चे

यह वैन सिमरन पब्लिक स्कूल की थी। यह घटना तब घटी जब वैन से सभी बच्चे घर के लिए लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।  जहां पर यह घटना घटी वह जिला मुख्यालय संगरूर से लगभग 20 किमी दूर है।

TAGS: School van, catches fire, Punjab, four minor dead
OUTLOOK 15 February, 2020
Advertisement