Advertisement
06 August 2018

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर के धवन का निधन, इंदिरा गांधी के थे निजी सचिव

File Photo

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर के धवन (राजिंदर कुमार धवन) का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने सात बजे के करीब दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें बढ़ती उम्र संबंधी परेशानियों के कारण पिछले मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने धवन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के आदर्शों के लिए उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंन ट्वीट किया, 'दिग्गज कांग्रेसी नेता श्री आरके धवन के लिए हमारी श्रद्धांजलि, जिन्होंने आज अपनी आखिरी सांस ली। उनकी अथक भावना, कांग्रेस आदर्शों की अतुल्य प्रतिबद्धता और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। RIP.'

आर के धवन राज्य सभा के सदस्य रहे थे और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निजी सचिव थे। वह इंदिरा के काफी खास और विश्वसनीय व्यक्ति थे। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के वक्त वह मौके पर मौजूद थे। इमरजेंसी के दौरान उन्हें काफी शक्तियां दी गई थीं और वह इस दौरान अच्छा खासा दखल रखते थे। उन्होंने 2012 में 74 साल की उम्र में विवाह किया था।

Advertisement


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, RK Dhawan, Delhi
OUTLOOK 06 August, 2018
Advertisement