Advertisement
07 November 2016

वरिष्ठ पत्रकार गिरीश निकम का निधन

वरिष्ठ पत्रकार गिरीश निकम का निधन | गूगल

 

निकम ने अपने पत्रकारीय कॅरिअर की शुरुआत मैसूर में स्टार ऑफ मैसूर से की थी और बाद में वह बेंगलुरू में इंडियन एक्सप्रेस से जुड़े। राज्यसभा टीवी के लिए कार्यक्रमों को करने से पहले उन्होंने इंडिया टुडे, डेक्कन हेराल्ड और न्यूज टुडे सहित अन्य मीडिया संस्थानों में भी काम किया। कल अंतिम संस्कार के लिए निकम के पार्थिव शरीर को बेंगलुरू ले जाया जा रहा है।

प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्यप्रकाश एवं अन्य ने निकम के निधन पर शोक व्यक्त किया। सूर्यप्रकाश ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा वाले पत्रकार निकम प्रिंट, टेलीविजन और सोशल मीडिया की दुनिया में छाए रहे। (एजेंसी)

TAGS: राज्यसभा टीवी, गिरीश निकम, निधन, दिल का दौरा, ए. सूर्यप्रकाश, दूरदर्शन
OUTLOOK 07 November, 2016
Advertisement