Advertisement
10 September 2020

देश में कोरोना के रिकॉर्ड 95 हजार नए मामले, अब तक 44 लाख से ज्यादा संक्रमित, 75 हजार की मौत

पीटीआइ

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 44 लाख 65 हजार 864 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड 95 हजार 735 नए मामले सामने आए हैं। अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इसके पहले 6 सितंबर को 93 हजार 723 नए मरीज मिले थे। देश में कोरोना से अब तक 75 हजार 62 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 1172 से ज्यादा मौतें हुईं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 95,735 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 1172 लोगों की जान चली गई है। देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 44 लाख 62 हजार हो गई है। इनमें से 75,062 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 19 हजार हो गई और 34 लाख 71 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।

5 करोड़ 29 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट

Advertisement

आईसीएमआर के मुताबिक, 9 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 29 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग बुधवार (9 सितंबर) को की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।

मृत्यु दर और सक्रिय मामलों में गिरावट

राहत की बात है कि मृत्यु दर और सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.68% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: देश, कोरोना, रिकॉर्ड, 95 हजार नए मामले, 44 लाख से ज्यादा, संक्रमित, 75 हजार, मौत, Single-day spike, 95735 new, COVID19 cases, 1172 deaths, reported, India, last 24 hours.
OUTLOOK 10 September, 2020
Advertisement