Advertisement
20 November 2017

पीएम मोदी, सोनिया गांधी सहित इन नेताओं ने दी दासमुंशी को श्रद्धांजलि

File Photo

प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रिय रंजन दासमुंशी के निधन पर शोक जताया है।

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रिय रंजन दासमुंशी के निधन पर आज दु:ख जाते हुए इसे पार्टी के लिए ‘अपूरणीय क्षति’ बताया। अपने शोक संदेश में सोनिया ने उन्हें समर्पित राजनीतिक कार्यकर्ता और पश्चिम बंगाल के बड़े नेताओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि दासमुंशी ने पार्टी और सरकार में शानदार सेवाएं दीं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने जमीनी स्तर पर बहुत काम किया जिसे भावी पीढ़ी याद रखेगी। उन्होंने कहा कि बीमारी के बाद भी वह लोगों में लोकप्रिय रहे। उनका निधन कांग्रेस पार्टी और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। सोनिया ने दिवंगत नेता के परिवार के साथ एकजुटता जाहिर की खासतौर पर उनकी पत्नी दीपा दासमुंशी और समर्थकों के प्रति।

Advertisement

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रिय रंजन दासमुंशी के निधन पर शोक जताते हुए इसे एक ‘बड़ी क्षति’ बताया है। बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, ‘प्रिय रंजन दासमुंशी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ है। वह वर्ष 1972 से बंगाल में एक बहुत लोकप्रिय नेता रहे हैं।’

मुख्यमंत्री ने ट्विट किया, ‘वह (दासमुंशी) लगभग नौ वर्षों से कोमा में थे। वर्ष 2008 में उन्हें आघात आया, जिससे उनका राजनीतिक करियर लगभग खत्म हो गया था, नहीं तो वह अपने राजनीतिक जीवन में और भी बहुत कुछ कर सकते थे। उनका निधन एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’

दासमुंशी वर्ष 2008 से कोमा में थे और आज दिल्ली में उनका निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शरीर को यहां अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा जहां पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sonia Gandhi, Mamta banerjee, tributes, Dasmunsi
OUTLOOK 20 November, 2017
Advertisement