Advertisement
23 March 2018

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, चंडीगढ़ से दिल्ली वापस लौटीं

File Photo

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की गुरुवार को तबीयत खराब हो गई। उन्हें अब चंडीगढ़ से दिल्ली लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी को सांस लेने में समस्या हो रही थी।

शिमला में तबीयत बिगड़ने के बाद सोनिया को गुरुवार की रात सवा 11 बजे चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की थी। इस तकलीफ के बाद उन्हें आधी रात को पीजीआई ले जाया गया। बताया जा रहा है कि जांच के बाद उन्हें तड़के ढाई बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब वह दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। 

 कुछ महीने पहले भी सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उस वक्त भी सोनिया गांधी को सांस लेने में समस्या हो रही थी।

Advertisement

गौरतलब है कि सोनिया गांधी गुरुवार को शिमला में थीं और वहीं उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें देर रात चंडीगढ़ पीजीआई लाया गया। वह पिछले दो दिन से बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शिमला शहर से 13 किलोमीटर दूर स्थित छराबड़ा के होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में ठहरी हुई थीं। जहां वह प्रियंका के निर्माणाधीन घर को देखने पहुंची थीं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sonia Gandhi, taken to Delhi, from Shimla, after she complains, of restlessness
OUTLOOK 23 March, 2018
Advertisement