Advertisement
17 April 2017

सोनू निगम का विवादित बयान, 'अजान से पड़ता है नींद में खलल'

google

43 वर्षीय गायक ने कहा कि वह ऐसे किसी भी धर्मस्थल में विश्वास नहीं करते जो लोगों को लाउडस्पीकर की आवाज से उठा देते हों। उन्होंने जबरिया धार्मिकता को खत्म करने की मांग की है। 

सोनू ने ट्वीट किया, ईश्वर सब पर कृपा करता है। मैं मुस्लिम नहीं हूं और हर सुबह अजान के शोर से मेरी नींद खराब होती है। भारत में ये जबरिया धार्मिकता आखिर कब खत्म होगी।

उन्होंने आगे लिखा, वैसे भी जब मोहम्मद ने इस्लाम बनाया था तब बिजली तो थी नहीं, तो फिर एडिसन के आने के बाद ये शोर-शराबा क्यों? उनका मानना है कि मंदिरों और गुरूद्वारों को भी लोगों को शोर शराबा करके जगाना नहीं चाहिए। उन्होंने इसे भी गुंडागर्दी करार दिया।

Advertisement


TAGS: सोनू निगम, मस्जिद, अजान, लाउडस्‍पीकर, sonu nigam, loudspeaker, muslim
OUTLOOK 17 April, 2017
Advertisement