Advertisement
28 February 2017

हड़ताल से सरकारी बैंकों का काम प्रभावित

हड़ताल से सरकारी बैंकों का काम प्रभावित | google

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की अपील पर इस हड़ताल से विभिन्न बैंकों की शाखाओं में धन के नकद जमा और आहरण तथा चेकों के समाशोधन का काम बुरी तरह प्रभावित बताया गया। यूएफबीयू में नौ यूनियन हैं जिनमें भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबंधित नेशनल आर्गनाइजेशन आफ बैंक वर्कर्स (एनओबीडब्ल्यू) तथा नेशनल आर्गनाइजेशन आफ बैंक ऑफिसर्स (एनओबीओ) भी हैं लेकिन बीएमएस से संबद्ध ये दोनों ही संगठन आज की हड़ताल में शामिल नहीं हैं।

आल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सीएस वेंकटचलम ने कहा कि  प्रबंधकों और आईबीए इंडियन बैंक्स एसोसिएशन की हठधर्मिता और संवेदनहीनता के कारण हमें इस हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ा है। इन लोगों ने नोटबंदी के दौरान बैंककर्मियों की ओर से अतिरिक्त समय तक दी गई सेवाओं के लिए अलग से भुगतान किए जाने की हमारी मांग पर बातचीत करना भी उचित नहीं समझा।

 

Advertisement

बीएमएस से संबद्ध एनओबीडब्ल्यू के उपाध्यक्ष अश्विनी राणा ने कहा कि  यह हड़ताल अनावश्यक थी क्योंकि आईबीए ने मार्च के पहले सप्ताह में यूनियनों को बातचीत के लिए बुला रखा है और ग्रेच्युटी के बारे में भी सरकार ने मानसून सत्र में कानून में संशोधन का आश्वासन दे रखा है। हड़ताल टाली जा सकती थी। भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के 27  बैंक हैं। इनका कुल बैंकिंग सेवा बाजार के तीन चौथाई कारोबार पर नियंत्रण है। (एजेंसी)

TAGS: सरकारी बैंक, हड़ताल, यूनियन, मांग, धन, नकद
OUTLOOK 28 February, 2017
Advertisement