Advertisement
11 March 2024

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में चार साल के अंतराल के बाद 22 मार्च को होंगे छात्रसंघ चुनाव

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में चार साल के अंतराल के बाद 22 मार्च को छात्रसंघ चुनाव आयोजित किये जाएंगे और परिणाम की घोषणा 24 मार्च को होगी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) के चुनाव पिछली बार 2019 में आयोजित किए गए थे।

जेएनयू की चुनाव समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी और मगंलवार तक उसमें सुधार किया जा सकता है।

एक आधिकारिक सूचना के मुताबिक, 14 मार्च से छात्र अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। जिसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची 16 मार्च को प्रदर्शित की जाएगी।

Advertisement

विश्वविद्यालय शासी निकाय की बैठक (यूजीबीएम) 20 मार्च को होगी। इसके बाद अध्यक्ष पद के दावेदार छात्रों को संबोधित करेंगे।

नोटिस के अनुसार छात्रसंघ चुनाव के लिए 22 मार्च को मतदान होगा। वोटों की गिनती 24 मार्च को होगी, जिसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Student union elections, Jawaharlal Nehru University, March 22, gap of four years.
OUTLOOK 11 March, 2024
Advertisement