Advertisement
29 August 2016

मप्र विधानसभा भी गए थे तरुणसागर महाराज

मप्र विधानसभा के सभागार गए थे तरुणसागर महाराज

तरुणसागर महाराज के कड़वे प्रवचन काफी पसंद किए जाते हैं। इसी से प्रभावित हो कर हरियाणा में विधानसभा में उन्हें संबोधित करने बुलाया गया। इसके बाद खबर आई कि वह मध्य प्रदेश के विधानसभा में भी प्रवचन देने जा चुके हैं। यह सच है कि लगभग दो साल पहले वह मध्य प्रदेश विधानसभा गए थे। लेकिन उन्होंने विधानसभा के भीतर नहीं बल्कि वहां बने सभागार में प्रवचन दिया था।

अभी हाल ही में एक और बड़े जैन संत विद्यासागर महाराज भी मध्य प्रदेश विधानसभा पधारे थे। विद्यासागर महाराज का चार्तुमास भोपाल में चल रहा है। उन्होंने पूरा विधानसभा भवन घूम कर देखा और वहां के मुक्ताकाश मंच से सदस्यों को संबोधित किया। 

TAGS: tarunsagar maharaj, jain saint, तरुणसागर महाराज, जैन संत
OUTLOOK 29 August, 2016
Advertisement