Advertisement
17 June 2025

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, यात्रियों को कोलकाता में उतारा गया

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, यात्रियों को कोलकाता में उतारा गया

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एअर इंडिया के विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यात्रियों को मंगलवार सुबह कोलकाता हवाई अड्डे पर निर्धारित ठहराव के दौरान विमान से उतारा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या एआई180 समय पर हवाई अड्डे पर सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात पौने एक बजे पहुंची लेकिन उसके बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण आगे की उड़ान में देरी हुई।

सभी यात्रियों को मंगलवार सुबह लगभग 05:20 बजे विमान से उतरने के लिए कहा गया।

Advertisement

विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया गया है।

TAGS: Technical snag, San Francisco-Mumbai flight, passengers, Kolkata
OUTLOOK 17 June, 2025
Advertisement