Advertisement
13 July 2023

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, 3 प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

file photo

आतंकियों ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर में आम लोगों को निशाना बनाया है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार शाम आतंकवादियों ने तीन प्रवासी मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया। यह घटना दक्षिण कश्मीर जिले के गगरान इलाके में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि घायल गैर-स्थानीय थे। वे कथित तौर पर बिहार के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि गोली लगने से घायल होने वाले मजदूरों की पहचान बिहार के सुपौल जिले के अनमोल कुमार, हिरालाल यादव और पिंटू कुमार ठाकुर के रूप में हुई है।

Advertisement

आतंकी जम्मू कश्मीर में लगातार हमले करने की कोशिश कर रहे हैं। राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को सेना ने मार गिराया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 13 July, 2023
Advertisement