Advertisement
17 April 2018

भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- राहुल गांधी के हिंदू विरोधी होने के कई सबूत

File Photo

मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में सभी आरोपियों के बरी हो जाने के बाद भगवा आतंकवाद को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी के मन में हिंदुअों के प्रति घृणा है। भाजपा ने मांग की है कि 'भगवा आतंकवाद' को लेकर राहुल गांधी माफी मांगे। वहीं, उन्होंने कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम और सुशील कुमार शिंद को भी आड़े हाथ लिया। संबित पात्रा ने कहा, 'कांग्रेस नेताओं ने भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल किया है।'

संबित पात्रा ने आगे कहा कि 2010 में पहली बार चिदंबरम ने 'हिंदू आतंकवाद' शब्द का इस्तेमाल किया। केवल वोट की राजनीति के लिए कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग किया। राहुल के कैंडल मार्च पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या आज रात 12 बजे राहुल गांधी मोमबत्ती लेकर इंडिया गेट पर आएंगे। उन्होंने राहुल को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से ही हिंदू आतंकवादी जैसे शब्द सीखे हैं।

Advertisement

2009 के एक टेलीग्राम का जिक्र करते हुए संबित ने आरोप लगया कि राहुल गांधी ने अमेरिकी राजदूत से कहा था कि भारत में लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन में कुछ लोग हैं लेकिन सबसे बड़ा खतरा कट्टरपंथी हिंदू समूहों का उभार हो सकता है।

संबित पात्रा ने कहा, 'हम हिंदुओं को हल्के में नहीं ले सकते हैं। हम सभी के विकास में विश्वास करते हैं। हम तुष्टीकरण नहीं करते।'

वहीं, कांग्रेस को घेरते हुए भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा हिंदुओं को बदनाम करने की साजिश रची गई। हिंदू आतंकवाद केवल एक राजनीतिक परियोजना थी, जिसे वोट बैंक की राजनीति के लिए राहुल गांधी द्वारा गढ़ा गया था।

सोमवार को मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामले में स्वामी असीमानंद समेत 5 आरोपियों के बरी होने के बाद से भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना तेज कर दिया है। भाजपा 'भगवा आतंकवाद' को लेकर कांग्रेस को चारों ओर से घेरने की तैयारी में जुटी है।

बता दें कि कल स्पेशल एनआईए कोर्ट ने 11 साल पुराने मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में सोमवार को फैसला सुनाते हुए सभी 5 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। इस मामले में कोर्ट ने पांच आरोपियों देवेंद्र गुप्ता, लोकेश शर्मा, स्वामी असीमानंद, भरत मोहनलाल रतेश्वर उर्फ भारत भाई और राजेंद्र चौधरी को बरी किया था। वहीं, कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला था।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस का कहना है कि जांच एजेंसियों की जांच पर जो एक भरोसा था, वह खत्म होता जा रहा है। दुर्भाग्य से केंद्र सरकार विरोधियों को डराने एवं धमकाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, Rahul Gandhi, sambit patra, telegram, us envoy, saffron terror
OUTLOOK 17 April, 2018
Advertisement