Advertisement
01 March 2022

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का सिलसिला जारी: दिल्ली पहुंची आठवीं फ्लाइट, 'ऑपरेशन गंगा' के तहत 216 नागरिकों की वतन वापसी

ट्विटर

रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण जंग आज छठे दिन भी जारी है। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए लगातार 'ऑपरेशन गंगा' चलाया जा रहा है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के इस अभियान को और तेज कर दिया गया है। मंगलवार तड़के 216 भारतीयों के साथ हंगरी के बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए 8वीं उड़ान रवाना की गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सबकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हमारे प्रयास जारी हैं।

वहीं, दूसरी ओर मंगलवार सुबह एयर इंडिया की सातवीं फ्लाइट 182 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई पहुंची है।

बता दें कि बीते दिन बुडापेस्ट से छठी फ्लाइट 240 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंची जिसकी जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "बुडापेस्ट से छठी ऑपरेशन गंगा उड़ान, 240 भारतीय नागरिकों की दिल्ली वापसी। निकासी के प्रयास  सतत दृढ़तर।"

Advertisement

सरकार के इस ऑपरेशन के तहत अब तक 1100 से ज्यादा भारतीयों को भारत वापस लाया जा चुका है। वहीं, सरकार ने एक और अहम फैसला लेते हुए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में चार केंद्रीय मंत्रियों को भेजने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिराधित्य सिंधिया, किरण रिजिजू वीके सिंह और हरदीप सिंह पुरी को भारतीयों की मदद की जिम्मेदारी दी गई है। ज्योतिराधित्य सिंधिया रोमानिया और मोलदोवा, किरण रिजिजू स्लोवाकिया, हरदीप सिंह पुरी हंगरी और जनरल (रि) वीके सिंह पोलैंड जाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Russia, Ukraine Crisis, Ukraine Russia War, Eighth flight, Operation Ganga, departed, from Budapest to Delhi
OUTLOOK 01 March, 2022
Advertisement