Advertisement
04 May 2017

शवों के साथ हुई बर्बरता पर युवाओं ने सड़क पर बनाया पाकिस्तानी झंडा, केस दर्ज

google

गुजरात के रहने वाले आनंद नामक शख्स ने सड़क पर सिर्फ पाकिस्तान का झंडा ही नहीं बनाया बल्कि अपने साथियों के साथ जूता पहनकर और हाथ में देश का झंडा लेकर खड़ा हो गया। आनंद ने इस तरह की हरकत करते हुए फोटो भी खीची है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

आनंद और उसके साथियों द्वार की जा रही इस तरह की हरकत के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने आनंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ जांच भी की जा रही है। पुलिस ने बनाए गए झंडे पर सफेद रंग पोत दिया है।  

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सोमवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया और फायरिंग की आड़ में भारतीय जवानों की पेट्रोलिंग टीम के दो जवानों की हत्या कर उनके शवों के साथ बर्बरता की।

Advertisement

 

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en-gb"><p lang="en" dir="ltr">Residents in Gujarat&#39;s Anand painted Pak flag on a road, to protest mutilation of 2 soldiers.Later police painted it white,registered a case <a href="https://t.co/h1zQ2MTRfY">pic.twitter.com/h1zQ2MTRfY</a></p>&mdash; ANI (@ANI_news) <a href="https://twitter.com/ANI_news/status/860003532702760960">4 May 2017</a></blockquote>
<script async src="//platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: जवान, शव बर्बरता, सड़क, पाकिस्तानी झंडा, युवा, विरोध, Jawan, body barbarity, on road, pak flag, youngsters
OUTLOOK 04 May, 2017
Advertisement