Advertisement
30 December 2016

मनीष सिसोदिया के दफ्तर में चोरी

मनीष सिसोदिया के दफ्तर में चोरी

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ सामान दफ्तर के रिसेप्शन से चोरी हुआ। अंदेशा है कि चोरी कल देर रात हुई है। सिसौदिया के दफ्तर में काम करने वाले लोगों ने पुलिस को बताया है कि दफ्तर का ताला टूटा हुआ था और वहां से दो कंप्यूटर, लैटर पैड,  हार्ड डिस्क,  कुछ दस्तावेज, सीसीटीवी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर सहित अन्य सामान गायब था।

पुलिस ने कहा कि उन्हें चोरी होने की सूचना सुबह नौ बजकर करीब 20 मिनट पर मिली जिसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। कार्यालय के प्रभारी उपेंद्र ने कहा कि पूरे दफ्तर में लूटपाट की गई है और वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और क्या चीजें गायब हैं। दफ्तर कल देर रात ढाई बजे बंद किया गया था। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

TAGS: manish sisodia, deputy CM, theft, patparganj, मनीष सिसौदिया, उप मुख्यमंत्री, चोरी, पटपड़गंज
OUTLOOK 30 December, 2016
Advertisement