Advertisement
10 March 2018

सीतारमण बोलीं, सशस्त्र सेनाओं में बढ़े महिलाओं की संख्या

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिला सशक्तिकरण की वकालत करते हुए कहा कि देश की सशस्त्र सेनाओं में महिलाओं की संख्या बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि कि किसी को केवल महिला होने के कारण सेना में शामिल होने से नहीं रोका जा सकता।

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा की अधिकारियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को कहा कि सशस्त्र सेनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए। सीतारमण ने चिकित्सा सेवा कोर द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि महिला अधिकारी अग्रिम मोर्चों की यूनिटों सहित सभी स्थानों पर उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं।

उन्होंने विशिष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों को सम्मानित भी किया। चिकित्सा सेवा कोर में डाक्टर, डेंटल सर्जन और नर्सों को मिलाकर 51 प्रतिशत महिलाएं हैं।
इस आयोजन में चिकित्सा सेवा कोर की 4600 अधिकारियों ने हिस्सा लिया जिनमें से 1500 डाक्टर थी।

Advertisement

इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन पुरी ने स्वागत भाषण दिया और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महिला अधिकारियों की सराहना की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Nirmala, sitharaman, women, armed, forces
OUTLOOK 10 March, 2018
Advertisement