Advertisement
15 January 2018

शर्मनाक: तीन रेप से हिला हरियाणा, जींद के बाद पानीपत में भी दरिंदगी

ANI

देश में रेप की शर्मनाक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दरिंदों पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है।

हरियाणा के जींद और फरीदाबाद के बाद, पानीपत से एक और लड़की की रेप और हत्या की खबर आ रही है। एएनआई के मुताबिक, पानीपत के डिप्टी एसपी संदीप कुमार ने बताया कि मामले में दो आरोपियों से पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों ने स्वीकार किया है कि वे लड़की को अपने घर के अंदर ले गए और उनमें से एक ने उसके साथ रेप किया।

इसके अलावा हरियाणा के जींद में एक नाबालिग लड़की का क्षत-विक्षत शव मिला है। जींद जिले के डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि रविवार को जींद की एक नहर के पास एक नाबालिक लडक़ी का शव बरामद हुआ। डॉक्टरों ने लड़की के साथ बर्बरता से गैंगरेप होने की पुष्टि की है। आरोप है कि अज्ञात बदमाशों ने गैंगरेप की बाद लड़की की हत्या कर दी। लड़क के शरीर पर बर्बरता के कई निशान मिले हैं।

Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस घटना को गंभीरता से लेकर जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही 5 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका पिछली 9 जनवरी से घर से लापता थी। जींद के अलावा फरीदाबाद में भी एक लड़की के अपहरण और गैंगरेप की खबर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: rapes, haryana, panipat, jind
OUTLOOK 15 January, 2018
Advertisement