Advertisement
11 November 2022

डेरा सच्चा सौदा प्रेमी प्रदीप सिंह हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, 3 शूटरों को किया गया गिरफ्तार

डेरा सच्चा सौदा प्रेमी प्रदीप सिंह हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, 3 शूटरों को किया गया गिरफ्तार

पंजाब के बरगाड़ी बेअदबी मामले में आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 3 शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। यह तीनों शूटर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के हैं। 

 

पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस ने मिलकर प्रदीप सिंह की हत्या मामले में आरोपियों की पहचान की थी। 10 नवम्बर 2022 गुरूवार को हुए इस हत्याकांड को 6 शूटरों ने अंजाम दिया था। इसमें 4 शूटर हरियाणा और 2 शूटर पंजाब के रहने वाले थे। 

Advertisement

 

गिरफ्तार किए गए तीनों शूटर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे गोल्डी बराड़ से लगातार संपर्क में थे। डेरा सच्चा सौदा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या के तुरंत बाद गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। प्रदीप सिंह पर शूटरों ने 60 गोलियां चलाई थीं। गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की योजना कैलिफोर्निया में बनाई थी।फरीदकोट के बरगाड़ी में बेअदबी का ये मामला 12 अक्टूबर 2015 का है, जिसमें डेरा सच्चा सौदा प्रेमी प्रदीप सिंह आरोपी थे। 

TAGS: Pradeep singh, dera Sacha Sauda pradeep singh murdered, Ram Rahim, Punjab murder, bargari sacrilage
OUTLOOK 11 November, 2022
Advertisement