Advertisement
28 May 2018

तमिलनाडु सरकार के आदेश के बाद तूतीकोरिन का स्टरलाइट कॉपर प्लांट हमेशा के लिए बंद

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, हमेशा के लिए बंद होगा तूतीकोरिन का स्टरलाइट कॉपर प | file photo

तमिलनाडु सरकार के आदेश के बाद सोमवार को तूतीकोरिन स्थित वेदांता समूह के स्टरलाइट कॉपर प्लांट को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। सरकार ने यह फैसला इस क्षेत्र के लोगों की मांग के बाद लिया है। तूतीकोरिन के जिला कलेक्टर संदीप नंदुरी ने बताया कि सरकार के आदेश का पालन कर दिया गया है और अब प्लांट पूरी तरह से बंद हो चुका है। सरकार के आदेश की प्रति भी प्लांट के गेट पर चिपका दी गई है।

इस प्लांट के विरोध में काफी समय से लोग आंदोलन कर रहे थे। 22 मई को यहां आंदोलन कर रहे लोगों पर पुलिस ने फायरिंग की थी जिसमें 13 लोग मारे गए थे। मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने कहा कि सरकार ने यह आदेश लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया है।


Advertisement

सरकार ने अपने आदेश तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (टीएनपीसीबी) को प्लांट को सील करने और इसे हरदम के लिए बंद करने के लिए कहा। सरकार ने यह आदेश लोगों के सार्वजिनक हित को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण और जल अधिनियम 1974 के प्रावधानों के तहत दिया है। इस आदेश में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नौ अप्रैल को प्लांट को चलाने के लिए असहमति देने की बात का हवाला भी दिया गया है।

TAGS: TamilNadu, government, Vedanta, Sterlite, copper, plant
OUTLOOK 28 May, 2018
Advertisement