Advertisement
10 June 2025

जून जला रहा है: आज 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है राजधानी दिल्ली का तापमान, लू चलने की भी संभावनाएं

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है, यहां पर आसमान से आग बरस रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक या उससे भी ज्यादा जा सकता है और लोगों

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 0.2 डिग्री कम है।

 

Advertisement

अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है तथा धूल भरी हवाएं चलने के भी आसार हैं। सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 39 प्रतिशत रही।

 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 रहा।

 

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

वहीं, इससे पहले सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन भी दर्ज किया गया।  चिलचिलाती धूप के बीच सोमवार को भी 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाली गर्म हवा ने भी घर- दफ्तर में बाहर निकलने पर मानो पाबंदी लगा दी हो। लालबत्ती पर खड़े दोपहिया वाहन चालकों की स्थिति तो और भी दयनीय थी। धूप सुबह से ही तेज निकल गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ साथ और तीखी होती गई। इन्हीं सब हालातों के बीच सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का अभी तक का सर्वाधिक है। इस पर भी हीट इंडेक्स 48.9 डिग्री दर्ज हुआ। यानी दिल्ली वालों ने दिन भर 49 डिग्री की उमस भरी गर्मी झेली।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: temperature of Capital Delhi, 44 degree Celsius, heat wave
OUTLOOK 10 June, 2025
Advertisement