Advertisement
02 December 2025

राजधानी दिल्ली में छाई जहरीली धुंध, मामूली सुधार के बावजूद एक्यूआई 340 दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हवा जहरीली रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 340 रहा, जो सोमवार सुबह नौ बजे 301 था।

सीपीसीबी के ‘समीर’ ‘ऐप’ के आंकड़ों के अनुसार, 39 निगरानी केन्द्रों में से दो – चांदनी चौक और विवेक विहार में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर श्रेणी’ में रही, जहां एक्यूआई 400 के पार था।

Advertisement

सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान के 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

TAGS: Toxic smog engulfs Delhi, AQI 340
OUTLOOK 02 December, 2025
Advertisement