Advertisement
14 January 2018

UN में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन का ट्विटर अकांउट हैक, बाद में बहाल

File Photo.

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि/राजदूत सैयद अकबरुद्दीन का ट्विटर अकांउट हैक हो गया। उनके ट्विटर अकांउट से पाकिस्तान के झंडे की तस्वीरें पोस्ट की गईं। तस्वीर रविवार के व्यस्त घंटे के दौरान पोस्ट की गईं।

सबसे बड़ी बात इस दौरान उनके वेरीफाइड अकांइउट से ब्लू टिक भी गायब हो गया। बाद में ब्लू टिक और के साथ खाते को बहाल किया गया और सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि मैं वापस आ गया हूं। उन्होंने लिखा कि मुझे नीचे लाने के लिए हैकिंग से ज्यादा की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने ट्विटर इंडिया को शुक्रिया भी कहा।

Advertisement

जाहिर है, साइबर हमले पाकिस्तान में आतंकवादियों के लिए एक नई रणनीति नहीं है और सरकारी अधिकारी उनके मुख्य लक्ष्य हैं।

गृह मंत्रालय ने संसद को बताया था कि 2016 में, भारत में कुल 199 सरकारी वेबसाइट्स को हैक किया गया था।

वहीं, 2013 से 2016 के बीच भारत सरकार के तहत 700 से अधिक वेबसाइटों को हैक किया गया है। ये साइबर टेररिज्म के उदाहरण हैं और एक बड़ा खतरा हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Twitter account, Indian ambassador, UN, syed akbaruddin
OUTLOOK 14 January, 2018
Advertisement