Advertisement
06 April 2017

ट्वीटर ने भारत के लिए लाइट संस्करण पेश किया

गूगल

कंपनी ट्वीटर को शीघ्र ही इंडोनेशिया व फिलीपीन में भी पेश करेगी। ट्वीटर की प्रबंध निदेशक माया हरी ने कहा, भारत हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है। यह हमारे पांच शीर्ष बाजारों में से एक और सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में है। हमारा लक्ष्य सभी के लिए ट्वीटर की उपलब्धता सुनिश्चित करना है और हमारा मानना है कि ट्वीटर लाइट इस दिशा में मददगार होगा।

ट्वीटर लाइट 42 भाषाओं में उपलब्ध होगा जिनमें से छह भारतीय भाषाएं हिंदी, मराठी, तमिल, कन्नड़, गुजराती व बंगाली शामिल हैं। वैश्विक स्तर पर 31.9 करोड़ लोग ट्वीटर का इस्तेमाल करते हैं।

भाषा

TAGS: Twitter, launched, lighter version, Twitter Lite, India, सोशल मीडिया वेबसाइट, ट्वीटर, ट्वीटर लाइट, भारत
OUTLOOK 06 April, 2017
Advertisement