Advertisement
28 June 2021

ट्विटर ने भारत का गलत नक्शा हटाया, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया था देश से बाहर

FILE PHOTO

ट्विटर ने अपनी वेबसाइट से भारत का गलत नक्शा हटा लिया है। पहले ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर जारी नक्शे  में लद्दाख और जम्मू कश्मीर को अलग देश के तौर पर दिखाया था। इस पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाने हुए  कार्रवाई के लिए तथ्य जुटाने का आदेश दिया था। हालांकि भारी दबाव के बीच ट्विटर को गलत नक्शा हटाना पड़ा है।

सरकार ने इसे भारत की संप्रभुता का उल्लंघन मानते हुए  कड़ा ऐतराज जताया गया था। इससे पहले, ट्विटर की तरफ से जो ट्वीट किया गया है उसमें भारत के नक्शे को अलग उभारा गया था। इसके अलावा कई और देशों के नक्शों को भी उभारा गया, लेकिन उनमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गयी थी। भारत के नक्शे से 'भारत का ताज' कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर को अलग देश दिखा दिया गया था।

ट्विटर की तरफ से ऐसी हरकत पहली बार नहीं की गयी है। इससे पहले 12 नवंबर को भी ऐसा ही किया था। उस समय लद्दाख को चीन का हिस्सा बताया था। उस सरकार की ओर कड़ी प्रतिक्रिया के बाद ट्विटर ने लिखित तौर पर माफी मांगी थी। इस लिखित माफी में ट्विटर ने कहा था कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी. लेकिन फिर से उसने इसी तरह की गलती दोहरा दी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Twitter removed, wrong, map, India, J&K, Ladakh
OUTLOOK 28 June, 2021
Advertisement