Advertisement
04 February 2017

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

पुलिस के एक अधिकारी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि बारामूला जिले के अमरगढ़ इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह सुरक्षा बलों ने इलाके में अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई, नतीजतन दो आतंकवादी मारे गए। बहरहाल, मारे गए आतंकवादियों की पहचान और किस समूह से वे जुड़े थे, यह सुनिश्चित करना बाकी है।

अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया और एक अन्य अधिकारी को भी चोट आई।

Advertisement

उन्होंने बताया कि गोलीबारी की जगह से अन्य सामान के साथ बरामद हथियारों में एक एके राइफल और एक पिस्तौल शामिल है।

TAGS: जम्मू कश्मीर, सुरक्षाबलों, मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर
OUTLOOK 04 February, 2017
Advertisement