Advertisement
11 November 2019

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

File Photo

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। जवानों ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।

मुठभेड़ उस दौरान शुरू हुई, जब सर्च ऑपरेशन कर रही सुरक्षाबलों की टीम को लावदारा गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। तलाशी के दौरान आतंकियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसके जवाब में भारतीय जवानों ने भी गोलियां चलाईं।

नहीं हो पाई शिनाख्त

Advertisement

इस मुठभेड़ में रविवार को एक आतंकवादी मारा गया था, जबकि एक अन्य आतंकवादी सोमवार को सुबह मारा गया। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। मारे गए आतंकियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है।

इससे पहले 4 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत गई थी जबकि 25 लोग घायल हो गए थे।

कुलग्राम में मारे गए थे पांच मजदूर

वहीं, पिछले महीने जम्मू कश्मीर के कुलगाम में एक बड़े आतंकी हमले में पांच बाहरी मजदूरों हत्या कर दी थी और अन्य एक को घायल कर दिया था। कुलगाम के काटरोसू इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने बाहरी मजदूरों के एक समूह में गोलियां चलायी जिसमें छह मजदूरों को गोलियां लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पांच मजदूरों को मृत घोषित कर दिया था।

TAGS: Two, terrorist, killed, ongoing, operation, JK, Bandipora
OUTLOOK 11 November, 2019
Advertisement