Advertisement
22 June 2023

मुंबई में रातों रात लग गई उद्धव ठाकरे और औरंगज़ेब की होर्डिंग! मुंबई पुलिस ने कहा, "अबतक शिकायत नहीं मिली"

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगज़ेब और टीपू सुल्तान के संदर्भ में एक सोशल मीडिया पोस्ट ने काफी गहमा गहमी का माहौल पैदा कर दिया था। मामले में झड़प हुई तो पुलिस ने अपने तौर तरीकों से स्थिति नियंत्रित की। मगर यह मामला अब भी थमता नहीं दिख रहा है। 

 

दरअसल, मुंबई पुलिस ने बताया कि माहिम क्षेत्र में औरंगज़ेब की तस्वीर के साथ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर की होर्डिंग जगह जगह लगी दिखीं। ये होर्डिंग रात को लगाए गए हैं, इसलिए इन्हें किसने लगाया, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं।

Advertisement

 

मुंबई पुलिस के मुताबिक, इन्हें अब हटा दिया गया है। अभी तक कोई भी शिकायत सामने नहीं आई है। यदि इस वजह से कानून एवं व्यवस्था बिगड़ती है तो पुलिस निश्चित तौर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी। 

 

गौरतलब है कि, विगत सात जून को कोल्हापुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। तीन युवकों द्वारा डाले गए 'व्हाट्सएप स्टेटस' के कारण झड़प हुई। पुलिस ने भीड़ को इधर उधर करने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज भी किया। 

 

दरअसल, कुछ युवाओं ने औरंगज़ेब और टीपू सुल्तान के संदर्भ में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट किया। इस मामले पर संजय राउत ने भाजपा को ज़िम्मेदार ठहराया था तो वहीं देवेंद्र फडणवीस ने कहा था, "औरंगज़ेब के ये बेटे कहाँ से आए? इसके पीछे कौन हैं? हम इसका पता लगाएंगे।" महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था, "दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Uddhav thakrey, Aurangzeb, uddhav thakrey Aurangzeb poster in Mumbai, Mumbai, Maharashtra politics, Maharashtra government,
OUTLOOK 22 June, 2023
Advertisement