Advertisement
11 January 2021

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक कार एक्सीडेंट में घायल, हादसे में पत्नी की मौत

FILE PHOTO

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाइक की कार का एक्सीडेंट हो गया है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के पास ये हादसा हुआ है। श्रीपद नाइक की गाड़ी में चार लोग सवार थे जिसमें उनकी पत्नी भी शामिल थीं। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई है।

 हादसे के बाद दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद श्रीपद नाइक की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह सचेत हैं लेकिन गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।  जिस समय यह हादसा हुआ उस समय दोनों लोग यात्रा कर रहे थे।

श्रीपद नाइक को फिलहाल गोवा के अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं पीएम ने गोवा में श्रीपद नाइक के इलाज के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गोवा के सीएम से फोन पर बात की है।

Advertisement

अंकोला में डॉक्टरों ने बताया कि श्रीपद नाइक की हालत भी गंभीर है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उत्तर कन्नड़ जिले के एसपी और इलाज करने वाले डॉक्टरों से बात की और हालात का जायजा लिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 11 January, 2021
Advertisement