Advertisement
19 February 2020

यूपी के भदोही से भाजपा विधायक समेत छह अन्य पर बलात्कार का मामला दर्ज

यूपी के भदोही से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी सहित सात लोगों के खिलाफ बुधवार को सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने कुछ दिनों पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपना शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि विधायक और साथियों ने एक महीने तक उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।  

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि 40 वर्षीय एक महिला ने गत 10 फरवरी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 2017 में भदोही शहर के एक होटल में उसे एक महीने तक रखा गया। इस दौरान उसके साथ भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके साथियों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। इसके अलावा एक बार जब वह गर्भवती हुई तो जबरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया गया।

एएसपी को सौंपी जांच

Advertisement

उन्होंने बताया कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा को सौंपी गई थी। महिला के बयान और होटल सहित तमाम बिंदुओं पर जांच के बाद बुधवार को भाजपा विधायक समेत सातों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। महिला का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने के साथ मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। उसके बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: UP, FIR, Against, BJP, MLA, 6 Others, Raping, Woman
OUTLOOK 19 February, 2020
Advertisement