Advertisement
15 February 2018

उत्तराखंडः पुरुष बनकर की दो महिलाओं से शादी, गिरफ्तार

उत्तराखंडः पुरुष बनकर की दो महिलाओं से शादी, गिरफ्तार | google

उत्तराखंड में एक महिला द्वारा पुरुष बनकर दो महिलाओं से शादी रचाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुरुष के रूप में रहने वाली महिला के मेडिकल चेकअप के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि वह औरत है। इसने कामिनी सेन नाम की महिला से पहले फेसबुक पर दोस्ती की और बाद में 2014 में उससे विवाह कर लिया। इसके बाद उसने एक और शादी की।


Advertisement

जाल में फंसने वाली कामिनी सेन ने बताया कि उक्त महिला पुरुषों जैसा व्यवहार करती थी। वह शराब और सिगरेट पीती थी तथा गाली-गलौच भी करती थी। उसने दूसरी महिला से विवाह करने के बाद मुझे जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। मेडिकल जांच के बाद मुझे पता चला कि वह मर्द नहीं औरत है।

निशा नाम की दूसरी भुक्तभोगी ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। मुझे उसके बारे में सच्चाई का पता बाद में चला। उसने कहा कि मैंने शिकायत दर्ज नहीं कराई है पर मैं उसके साथ रहना नहीं चाहती।


TAGS: Uttrakhand, impersonate, man, married, two, women, arrested
OUTLOOK 15 February, 2018
Advertisement