वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण 16 मई से शुरू होगा, 31 देशों से 149 फ्लाइट्स आएंगी
कोरोना की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के मिशन वंदे भारत का दूसरा चरण 16 मई से शुरू होकर 22 मई क चलेगा। इस दौरान 31 देशों से 149 उड़ानें संचालित होंगी। मिशन का पहला चरण 7 मई को शुरू हुआ था। यह चरण बुधवार को खत्म हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार, 149 उड़ानों में 13 उड़ानें अमेरिका से, 11 संयुक्त अरब अमीरात से, 10 कनाडा से, 9-9 सऊदी अरब और यूके से, 8-8 मलेशिया और ओमान से, 7-7 कजाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से आएगी। इसके अलावा 6-6 उड़ानें यूक्रेन, कतर, इंडोनेशिया और रूस, पांच फिलीपींस से, 4-4 फ्रांस, सिंगापुर, आयरलैंड और किर्गिस्तान से, 3-3 कुवैत और जापान से, दो-दो जॉर्जिया, जर्मनी, ताजिकिस्तान, बहरीन और आर्मेनिया से, एक-एक थाईलैंड, इटली, नेपाल, बेलारूस, नाइजीरिया और बांग्लादेश से आएंगी।
अब तक 6037 भारतीयों को लाया गया है वापस
पहले चरण के आज छठा दिन है आज 9 देशों से 12 विमानों में भारतीयों की वापसी होगी। इससे पहले मिशन के पांचवें दिन 8 उड़ानों से 1 हजार 667 लोग लौटे थे। यह चरण 14 मई तक चलेगा जिसमें 12 देशों से 64 उड़ानों द्वारा 14800 भारतीयों को लाने की योजना है। 11 मई तक 31 विमानों से 6 हजार 37 लोग लौट चुके हैं। 12 देशों में यूएसए, यूएई, यूके, कवैत, सिंगापुर, मलेशिया, बांग्लादेश, बहरीन, फिलीपींस, ओमान, कतर और सऊदी अरब शामिल है।
इन राज्यों में आएंगी फ्लाइट्स
दूसरे चरण में 31 उड़ानें केरल, 22 दिल्ली, 17 कर्नाटक, 16 तेलंगाना, 14 गुजरात, 12 राजस्थान, नौ आंध्र प्रदेश, सात पंजाब, छह-छह बिहार और उत्तर प्रदेश, तीन ओडिशा, से दो चंडीगढ़, एक-एक जम्मू-कश्मीर, जयपुर, मुंबई और मध्य प्रदेश आएंगी। बता दें कि देश में कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या 71,348 पहुंच गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 2310 पहुंच गया है। फिलहाल 46,001 सक्रिय मामले हैं। जबकि रिकवर होने वालों की संख्या 23,033 है।