Advertisement
26 February 2018

VIDEO: 'रिवर एंथम' में पत्नी संग नजर आए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस

YouTube

अपनी सरकार के काम को प्रभावी ढंग से जनता के बीच पहुंचाने और लोगों को नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 'मुंबई रिवर एंथम' तैयार किया है।

खास बात यह है कि इस रिवर एंथम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस नजर आ रही हैं। इस रिवर एंथम को अमृता और सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। सोनू निगम की आवाज पर देवेंद्र फडणवीस होंठ हिलाते नजर आ रहे हैं।

यह गाना यू ट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। सिर्फ 24 घंटे में इस 2 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। इस गाने को म्यूजिक कंपनी टी सीरिज ने इस गाने को रिलीज किया है।

Advertisement

इस गाने में मुंबई में बढ़ते प्रदूषण और नदियों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव को बताने का प्रयास किया गया है। गाने में लीड रोल में महाराष्ट्र के सीएम की वाइफ हैं। 

रिवर एंथम के बीच में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त अजय मेहता और राज्य सरकार के कई अधिकारी नजर आ रहे हैं।

बता दें कि कई मौकों पर अमृता पहले भी राज्य सरकार के सामजिक सरोकार से जुड़े कामों में सक्रिय रूप से भागीदारी दिखा चुकी हैं।

देखिए, वीडियो-

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: maharashtra, cm, devendra fadnavis, amruta fadnavis, sonu nigam, river anthem
OUTLOOK 26 February, 2018
Advertisement