Advertisement
24 March 2018

भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक विजय मिश्रा निषाद पार्टी से निलंबित

File Photo

निषाद पार्टी ने आज अपने इकलौते विधायक विजय मिश्रा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। विजय मिश्रा ने कल लखनऊ में राज्यसभा के चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी को अपना वोट दिया था।

एएनआई के मुताबिक, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा, 'आप जानते हैं भाजपा गलत तरीके किस तरह अपनाती है। वो सफल हुई। विजय मिश्रा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है क्योंकि वह पार्टी की विचारधारा से अलग गए और लोगों को धोखा दिया। भीमराव अंबेडकर (बसपा उम्मीदवार) को वोट देने के लिए व्हिप जारी किया गया था। उन्होंने गठबंधन के कर्तव्य का उल्लंघन किया।' 

बता दें कि बाहुबली विजय मिश्रा भदोही के ज्ञानपुर से विधायक हैं। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी के चुनाव लड़ते थे। बीते विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से टिकट न मिलने पर विजय मिश्रा ने निषाद पार्टी से चुनाव लड़ा था। शिवपाल सिंह यादव के बेहद खास माने जाने वाले विजय मिश्रा राज्यसभा के इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था। मिश्रा निषाद पार्टी के इकलौते विधायक थे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Vijay Mishra, Nishad party, MLA, UP, Gyanpur, BJP, rajya sabha
OUTLOOK 24 March, 2018
Advertisement