Advertisement
07 February 2018

विनय कटियार ने फिर कहे विवादित बोल

भारतीय जनता पार्टी के नेता विनय कटियार ने एक बार फिर विवादित बोल करहे हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमान धर्म के नाम पर देश को बांटते हैं इसलिए उन्हें इस देश को छोड़ कर चले जाना चाहिए।

उनके शब्दों में, ‘मुसलमान इस देश में रहना ही नहीं चाहिए, उन्होंने जनसंख्या के आधार पर देश का बंटवारा करा दिया तो इश देश में रहने की क्या आवश्यकता थी? उनको अलग भू भाग दे दिया गया, बांग्लादेश या पाकिस्तान जाएं यहां क्या काम है उनका?’

कटियार का यह वक्तव्य उस वक्त आया है जब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसल्मीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि भारतीय मुसलमानों को ‘पाकिस्तानी’ पुकारने पर आपराधिक मामला माना जाए.

Advertisement

कटियार यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा कि एक बिल आना चाहिए जिसमें जो लोग वंदे मातरम और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हैं उनके लिए सजा का प्रावधान हो। उन्होंने कहा, ‘वंदे मातरम और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान नहीं करने वालों के लिए यह बिल जरूरी है। इसमें उन लोगों को भी जोड़ा जाए जो पाकिस्तानी झंडा लहराते हैं।’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: vinay katiyar, asaduddin owaisi, विनय कटियार, असुद्दीन ओवैसी
OUTLOOK 07 February, 2018
Advertisement