Advertisement
17 November 2022

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे विराट और अनुष्का, आरती में शामिल होकर लिया नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा निजी यात्रा के सिलसिले में उत्तरखंड के नैनीताल जनपद में पहुंचे हैं। विराट कोहली और अनुष्का बुधवार शाम हेलीकॉप्टर से नैनीताल जनपद में पहुंचे थे। आज सवेरे दोनों ने भारतीय संत नीब करौरी महाराज के विश्व प्रसिद्ध आश्रम कैंची धाम में आरती में शामिल होकर प्रार्थना की और समस्त देवी देवताओं से आशीर्वाद लिया। अनुष्का शर्मा की नीब करौरी महाराज में विशेष आस्था है। जब विराट कोहली ने खराब फॉर्म के बाद शतक बनाया था तो अनुष्का ने सोशल मीडिया पर नीब करौरी महाराज की फोटो शेयर की थी। इस तरह दुनिया को अनुष्का की भक्ति का पता चला था।

 

विराट कोहली पिछ्ले तीन साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। इस दौरान मीडिया, खेल जगत और आम। आदमी उन पर निशाना साध रहा है। इस कठिन घड़ी में अनुष्का ने नीब। करौरी महाराज की शरण ली और विराट कोहली की फॉर्म के लिए प्रार्थना की। विराट कोहली के परिश्रम और अनुष्का शर्मा की भक्ति से उत्पन्न आंतरिक प्रेरणा का ही नतीजा है कि विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में शतक बनाया और हाल ही में समाप्त हुए टी 20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाए। विराट कोहली के स्वभाव में भी बदलाव आया है और वह अक्सर अपनी कामयाबी के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Advertisement

यह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की भक्ति ही है कि टी 20 विश्व कप समाप्त होने के तुरंत बाद दोनों ऑस्ट्रेलिया से नैनीताल पहुंचे हैं और दोनों ने प्रातः कालीन आरती में शामिल होकर कैंची धाम में नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया है। 

 

TAGS: Virat Kohli, Anushka Sharma, virat kohli visit kainchi dham, Anushka Sharma visit kainchi dham, neeb karori maharaj, Bollywood, Hindi cinema, Indian cricket team, Entertainment Hindi films news,
OUTLOOK 17 November, 2022
Advertisement