Advertisement
13 April 2018

कैंडल मार्च के दौरान भड़कीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'जो लोग यहां धक्का देने आए हैं वो घर जाएं'

ANI

कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में गुरुवार देर रात इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला। ये मार्च देश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे रेप और अत्याचार के खिलाफ था। इस मार्च में राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी हिस्सा लिया। हालांकि मार्च के दौरान हो रही धक्का मुक्की से प्रियंका गांधी वाड्रा काफी गुस्से में नजर आईं।

मार्च के दौरान धक्का-मुक्की करने वालों से प्रियंका गांधी ने कहा, 'आप सभी को पता है कि हम यहां क्यों आए हैं। आप अगर यहां सिर्फ लोगों को धक्का देने आए हैं तो बेहतर है कि आप घर चले जाएं।'

देखें वीडियो-

Advertisement

 

यह कैंडल मार्च कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड से शुरू होकर इंडिया गेट पर खत्म हुआ। कैंडल मार्च में कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा ने भी शिरकत की। कांग्रेस की ओर से आयोजित कैंडल मार्च की पुलिस को देर शाम तक कोई सूचना नहीं थी। राहुल गांधी के ट्वीट के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। गांधी ने रात को दस बजे ट्वीट करके कैंडल मार्च की घोषणा की और लोगों से शामिल होने की अपील की।

राहुल ने लिखा कि लाखों भारतीयों की तरह मेरा हृदय भी दुखी है। महिलाओं के साथ जो हो रहा है भारत उसके साथ आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने आगे लिखा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे इस अपराध के विरोध में वह आधी रात को इंडिया गेट जा रहे हैं। इस अपील के बाद अशोक गहलोत, कपिल सिब्बल, अहमद पटेल, अजय माकन समेत अन्य बड़े नेता इसमें शामिल होने पहुंचे।

TAGS: WATCH, Priyanka Gandhi, gets angry, at the candlelight march
OUTLOOK 13 April, 2018
Advertisement