Advertisement
18 June 2024

झुलसाती-तपाती गर्मी से दिल्ली-एनसीआर वालों को कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बताई तारीख

झुलसाती-तपाती गर्मी से दिल्ली-एनसीआर वालों को कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बताई तारीख

राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में बीते दिन यानी सोमवार को भी गर्मी का सितम बरकरार रहा। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि लोगों को मंगलवार को यानी आज भी इससे राहत नहीं मिलेगी। हालांकि विभाग की ओर से यह राहत भरी खबर जरूर दी गई कि आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान सीवियर हीटवेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आ सकती है यानी 19 और 20 जून से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

आईएमडी ने सोमवार को अपने पूर्वानुमान में बताया कि दो दिनों के बाद उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बन्स) के प्रभाव से गर्मी में धीरे-धीरे कमी आएगी। वहीं, मानसून की दस्तक से भी थोड़ी राहत मिल सकती है।

Advertisement

आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में आज उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है तथा जम्मू संभाग, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड के अलग अलग हिस्सों में उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="zxx" dir="ltr"><a href="https://t.co/3hdgqVAT49">pic.twitter.com/3hdgqVAT49</a></p>&mdash; India Meteorological Department (@Indiametdept) <a href="https://twitter.com/Indiametdept/status/1802638269164794193?ref_src=twsrc%5Etfw">June 17, 2024</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर के राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

TAGS: Delhi-NCR people, Relief from heat, The Meteorological Department, Date
OUTLOOK 18 June, 2024
Advertisement