Advertisement
04 July 2020

पॉजिटिव रहने के संदेश के साथ जब पीपीई किट पहनकर डॉक्टर ने 'हाय गर्मी' गाने पर किया डांस

इंस्टाग्राम

कोविड संकट के बीच इस वायरस के खिलाफ जंग में पूरी दुनिया में डॉक्टर तन-मन से लगे हुए हैं। वे भूख, प्यास, नींद एवं गर्मी सब कुछ झेल रहे हैं। ऐसी उमस भरी गर्मी में पीपीई किट में घंटों काम करना आसान नहीं है। डॉक्टरों की इस मुश्किल को अनोखे अंदाज में एक डॉक्टर ने डांस वीडियो के जरिये बताया।

मुंबई की डॉक्टर का है वीडियो

सबसे हैरानी की बात ये है कि डॉक्टर ने इतना धमाकेदार डांस पीपीई किट पहने हुए किया है। डॉक्टर ने 'राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस' के मौके पर अपने सहयोगियों को खुश करने के लिए डांस किया। ये वीडियो मुंबई की डॉक्टर रिचा नेगी का बताया जा रहा है। रिचा ने पीपीई किट पहनकर डांस किया है। उन्होंने डांस एकदम नोरा फतेही के अंदाज में किया है। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Advertisement

पीपीई किट पहनकर किया डांस

डॉक्टर रिचा नेगी ने डांस का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वह 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म के गाने 'गर्मी' पर डांस करती दिख रही हैं। यूजर्स रिचा की जमकर तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने पीपीई किट पहने हुए इतना अच्छा डांस किया है। रिचा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि हम इस गर्मी में भी मरीजों की सेवा करते हुए स्थिति की नकारात्मकता को अपने पास नहीं आने देंगे।

डॉक्टर्स की स्थिति पर मैच हो रहा गाना

रिचा ने कहा कि ये गाना उन्हें बहुत पसंद है। और अब डॉक्टर्स की स्थिति पर भी बिल्कुल मैच हो रहा है क्योंकि वो इतनी गर्मी में पीपीई किट पहनकर काम कर रहे हैं। रिचा ने अपने सहकर्मियों और सभी फ्रंटलाइन वर्क्स को डॉक्टर दिवस की बधाई दी है। उन्होंने लोगों से घर पर रहने का अनुरोध किया है और साथ ही कहा है कि जब हम अपने जीवन को खतरे में डालते हुए काम करते वक्त भी सकारात्मक रह सकते हैं तो आप भी बढ़ाए गए लॉकडाउन के समय में थोड़ा सकारात्मक तो रह ही सकते हैं।

जानें क्या कह रहे यूजर्स

इस वीडियो को अब तक पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग डॉक्टर रिचा नेगी के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'हीरो डॉक्टर कुछ भी कर सकते हैं। आपके मूव्स किलर हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम काफी खुशनसीब हैं कि हमें आप जैसे योद्धा मिले हैं, जो हमारे लिए युद्ध लड़ रहे हैं, अपनी जान की परवाह किए बिना सकारात्मकता भी फैला रहे हैं। आप असली योद्धा हो, आपको सलाम'।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: With Message, Stay Positive, Mumbai, Doctor Dances, 'Garmi', Song, In PPE Suit
OUTLOOK 04 July, 2020
Advertisement