Advertisement
18 August 2016

धर्म से परे मना विश्व रक्षाबंधन दिवस

धर्म से परे मना विश्व रक्षाबंधन दिवस

भाजपा से सांसद मीनाक्षी लेखी ने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधी। उन्होंने कहा यह सिर्फ भाई या बहन से जुड़ा त्योहार नहीं है बल्कि यह हर मानव को जोड़ने वाला त्योहार है। इस मौके पर अजय टमटा भी मौजूद थे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इंद्रेश कुमार सहित संघ से जुड़े और भी कई लोग इस समारोह में उपस्थित हुए। मीनाक्षी लेखी ने मुहम्मद इलियास को राखी बांध कर संदेश दिया कि यह पर्व धर्म से परे है।

इस मौके पर मुस्लिम धर्म गुरु उमर अहमद इल्यासी, मौलाना कोकब मुस्तफा समेत कई मुस्लिम विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। नेपाल के धर्म गुरु कर्माचार्य विशेष रूप से इस आयोजन के साक्षी बने। इनके अलावा प्रसिद्ध नृत्यांगनाएं नलिनी, कमलिनी, जनरल रवि राय चंद, सतपाल संधू, सूफी शाह पीर समेत कई मशहूर हस्तियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। 

TAGS: world rakshabandhan day, indres kumar, विश्व रक्षाबंधन दिवस, इंद्रेश कुमार
OUTLOOK 18 August, 2016
Advertisement