Advertisement
21 August 2018

पिता लालू की बिगड़ती तबीयत को लेकर चिंतित तेजस्वी, देखने पहुंचे अस्पताल

Twitter

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबियत इन दिनों बिगड़ती जा रही है। इस बात की जानकारी लालू के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दी। तेजस्वी ने कहा कि वह अपने पिता लालू प्रसाद यादव की ‘बिगड़ती’ तबीयत को लेकर चिंतित हैं।

पिता का बिगड़ता स्वास्थ्य देखकर तेजस्वी ने जताई चिंता

राजद प्रमुख का एक सप्ताह से अधिक समय से मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा है। इस बात की जानकारी अस्पताल के एक प्रवक्ता ने दी। वहीं, पिता की बिगड़ती तबीयत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, मैं कई बीमारियों के कारण मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती अपने बीमार पिता को देखने गया था। उनका बिगड़ता स्वास्थ्य और बढ़ते संक्रमण को देखकर व्याकुल हूं। प्रार्थना करिए कि वह जल्द स्वस्थ हों। विशेषज्ञ डॉक्टर चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रहे हैं।

Advertisement

 

लालू की तबीयत में लगातार हो रही है गिरावट 

चारा घोटाले मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू यादव रांची के बिरसा मुंडा जेल में रहे लेकिन खराब सेहत की वजह से उन्हें पहले रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए भेजा गया था। तकरीबन 1 महीने के इलाज के बाद एम्स ने उन्हें 30 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया था।

 

जिसके बाद उनका इलाज मुंबई में चल रहा है। खराब तबीयत के कारण ही वह पिछले काफी समय से जमानत पर बाहर हैं। हाल ही में उनके बेटे तेज प्रताप यादव की शादी पर जमानत पर बाहर आए थे, उसके बाद से ही उनकी तबीयत में लगातार गिरावट हो रही है।

 

TAGS: Worried, about my father, falling, health, Tejashwi Yadav
OUTLOOK 21 August, 2018
Advertisement