Advertisement
04 November 2021

दीवाली: इस समय करें महालक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना, ये है शुभ मुहूर्त

प्रतिकात्मक तस्वीर

हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दिवाली का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान हैं। भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं और माता लक्ष्मी, जिन्हें धन की देवी कहा जाता है। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की कृपा से जीवन सुखमय हो जाता है। हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त में पूजा करने का बहुत अधिक महत्व होता है। आज 4 नवंबर को हिंदू पंचांग के अनुसार गुरुवार है तो आज का दिन सुख समृद्धि और सौभाग्य का दिन होता है। यह दिन भगवान विष्णु और मां सरस्वती दोनों की पूजा का दिन होता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न नहीं होते, मगर शास्त्रों में उनको प्रसन्न करने के बेहद आसान उपाय भी बताए गए हैं, जिनके माध्यम से आप प्रभु की कृपा के पात्र बन सकते हैं।

शुभ मुहूर्त में पूजा करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है। जानकारों के मुताबिक, आज पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 9 मिनट से 8 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। पूरा अवधि 01 घण्टा 56 मिनट की होगी।

बता दें कि सबसे लोकप्रिय हिंदू त्योहारों में से एक, दिवाली उस दिन से जुड़ी हुई है जब माना जाता है कि भगवान राम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ रावण को हराकर अयोध्या लौटे थे, और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के उत्सव के रूप में देखा जाता है।

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Diwali, Worship, Mahalakshmi, Lord Ganesha, auspicious time, today
OUTLOOK 04 November, 2021
Advertisement