Advertisement
02 December 2019

चक्रवात 'बुलबुल' के नुकसान पर केंद्र ने नहीं की मदद, पीएम ने दिया था आश्वासनः ममता बनर्जी

बुलबुल के नुकसान पर केंद्र ने नहीं की मदद, पीएम ने दिया था आश्वासन | File Photo

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि पीएम मोदी के आश्वासन के बावजूद राज्य में चक्रवात 'बुलबुल' से हुई तबाही को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से कोई राहत राशि नहीं दी गई है। 

सीएम बनर्जी ने कहा कि चक्रवात के बाद केंद्र की एक टीम सर्वेक्षण के लिए यहां आई थी। बावजूद इसके अभी तक कोई वित्तीय सहायता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य को करीब 23 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और 15 लोगों की जान चली गई।

ममता बनर्जी ने कहा कि चक्रवात में 14 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि नष्ट हो गई। पीएम ने ट्वीट किया था कि राज्य को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। लेकिन राहत राशि अभी तक नहीं दी गई है।  

Advertisement

हुई थी खासी तबाही

उन्होंने कहा कि किसानों की मदद के लिए राज्य के वित्त विभाग से 1,200 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई और उन किसानों को पांच हजार रुपये भी देगा जिन्होंने तबाही में भारी नुकसान का सामना किया था। बता दें कि पिछले दिनों आए चक्रवात तूफान के चलते राज्य में खासी तबाही हुई थी और कई लोगों का जान गंवानी पड़ी थी।

TAGS: get, financial, help, Centre, cyclone, Bulbul, despite, PM, assurance, Mamata
OUTLOOK 02 December, 2019
Advertisement