Advertisement
21 June 2018

स्कूलों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल करके स्वस्थ राष्ट्र बनाने में मिलेगी मदद: वेंकैया नायडू

File Photo

गुरुवार को चौथे अतंरराष्ट्रीय योग दिवस पर उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने विद्यालयों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे ‘एक स्वस्थ राष्ट्र बनाने’ में मदद मिलेगी।

नायडू ने यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में कहा कि योग भारत की ओर से दुनिया को दिया गया अनमोल तोहफा है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक विचारों के लिए योग करना बेहद महत्वपूर्ण है। यदि योग को विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए तो एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है। बदल रही जीवन शैली में तनाव से मुक्त होने में भी योग मदद करेगा।

योग का धर्म से कोई लेना-देना नहीं: नायडू

Advertisement

योग दिवस के मौके पर देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अपने विचार रखते हुए कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है और इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।

योग है प्राचीन विज्ञान: फडणवीस

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्यक्रम में कहा कि योग प्राचीन विज्ञान है जो आधुनिक दुनिया में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अच्छी और स्वस्थ जीवनशैली के लिए युवाओं को योग करने की जरूरत है।

उत्तरी मध्य मुंबई से भाजपा सांसद पूनम महाजन और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने उपनगरीय बांद्रा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने महाराष्ट्र के राज भवन में चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग संस्थान कैवल्यधाम द्वारा आयोजित विशेष योग सत्र में भाग लिया।

TAGS: Yoga, in school, curriculum, can help, creating a healthy, nation, Venkaiah Naidu
OUTLOOK 21 June, 2018
Advertisement