Advertisement
18 March 2017

तीन तलाक के विरोध में 10 लाख मुस्लिम महिलाएं एकजुट

तीन तलाक का मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। भाजपा और एमआरएम इस मुद्दे को लगातार चर्चा में बनाए रखे हुए हैं। कई इस्लामिक देशों में इस प्रथा पर प्रतिबंध है। भारत में भी इस प्रथा पर रोक के लिए अब आवाज बुलंद होने लगी है। माना जा रहा है कि इस बार के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मस्लिम महिलाओं ने जम कर भाजपा के पक्ष में वोट डाले हैं। इसकी साफ वजह तीन तलाक के मुद्दे पर भाजपा का स्टैंड है।

अब एमआरएम दावा कर रहा है कि 10 लाख से भी ज्यादा मुस्लिम महिलाओं ने उस याचिका पर हस्ताक्षर कर समर्थन दिया है जो महिला-पुरुष समानता की बात करती है। चुनाव में यह बड़ा मुद्दा बन कर उभरा था और समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने इस पर चुप्पी साध ली थी। उत्तर प्रदेश की 20 करोड़ की आबादी में करीब 18 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है। पहले भी कई मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक प्रथा के विरोध में अदालत के दरवाजे खटखटा चुकी हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: triple talaq, BJP, muslim rashtriya manch, RSS, तीन तलाक, भाजपा, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, आरएसएस
OUTLOOK 18 March, 2017
Advertisement